Himachal Tonite

Go Beyond News

मल्टी टास्क भर्ती में पचास किलो सीमेंट की बोरी उठवाना शर्मनाक, अंग्रेज भी नही करते थे ऐसा जुलम : गौरव शर्मा

आम आदमी पार्टी ने आज शिमला के संजौली और चलोटी में पार्टी का प्रचार प्रसार किया व इस बार एक मौका केजरीवाल को देने के लिए जनता से अपील की। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश को सिर्फ व सिर्फ धोखा दिया है और सरकार स्पष्ट करे की क्यों मु्ख्य सचिव को बदला गया क्या कारण है की सरकार ने चार वर्षो मै सात मुख्य सचिव बदल डाले, क्या भ्रष्ट्राचार कारण है सरकार प्रदेश की जनता को स्पष्ट करे। उन्होने कहा की सरकार अधिकारियों पर बिल्कुल भी अपनी पकड़ नहीं बना पाई जिसका खामियाजा प्रदेश भुगत रहा है और आए दिनों भ्रष्ट्राचार के किस्से प्रदेश मै देखने को मिल रहे है।
गौरव शर्मा ने कहा की प्रदेश की सरकार ने अंग्रेजो के शासन को भी पीछे छोड़ दिया और आज मल्टी टास्क वर्कर के लिए महिलाओं से पचास किलो की बोरी सर पर उठा कर बघा रहें है ये कहा तक न्यायसंगत है क्या ये मानवित्या के खिलाफ़ नही है, ऐसी बगार तो अंग्रेजो ने भी नहि करवाई कभी, आम आदमी पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है व भर्त्सना करती है। हिमाचल के लोग भाजपा से दुखी है और आने वाले आगामी विधानसभा चुनावों मै इसका उतर सरकार को बाहर का रास्ता दिखाकर देगी। आम आदमी पार्टी प्रदेश के हित के लिए काम करेगी और हर वर्ग के लोगों की आशायो पर खरा उतरेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *