बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड में 400 पदों पर होगी भर्ती
धर्मशाला, 31 अक्तूबर: बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड में महिला व पुरूष सर्विस स्टुअर्ड एवं किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष आयुसीमा व न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 11,000 से 14,000 रुपये मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआईसी, भोजन, आवास तथा अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने से पहले विभागीय पोर्टल https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी अथवा मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर डैशबोर्ड पर उपलब्ध बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए कंपनी द्वारा 4 नवंबर उप रोजगार कार्यालय, पालमपुर, 5 नवंबर उप रोजगार कार्यालय, नगरोटा बगवां तथा 6 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय, कांगड़ा में प्रातः 11 बजे साक्षात्कार होंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा तथा अनुभव प्रमाण पत्र, यदि उपलब्ध हो सहित संबंधित उप रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8810637785 पर संपर्क किया जा सकता है।

