Himachal Tonite

Go Beyond News

बद्दी: पॉक्स जैसे रोग के लक्षण वाला मामला आया सामने

दिनांक: 29-07-2022
हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के ध्यान में बद्दी, जिला सोलन से एक मामला सामने आया है जिसमें पॉक्स जैसे रोग के लक्षण पाए गए हैं हालाँकि लक्षणों को 21 दिन से ज्यादा हो गए हैं और अब वो ठीक हो रहा है | एहतियातन तौर पर इस व्यक्ति को आईसोलेट कर दिया गया है तथा उसके आस पास के इलाकों में सर्वेइलांस की जा रही है| भारत सरकार के मंकीपॉक्स सम्बंधित दिशा निर्देशानुसार इस मामले की जाँच के लिए नमूने एन आई वी पुणे लैब में भेजे गए हैं|
आगे जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने आग्रह किया कि मंकीपॉक्स को लेकर भ्रमित अथवा भयभीत न हो, सही व तथ्याधारित जानकारी प्राप्त कर सुझाए गये मंकीपॉक्स वायरस अनुरूप व्यवहार कर संक्रमण की संभावनाओं को नियंत्रित करने का प्रयास करें | किसी भी प्रकार के उक्त लक्षण अनुभव करने पर तुरन्त चिकित्सीय परामर्श लें, ये लक्षण किसी अन्य रोग के भी हो सकते हैं , इसलिए आवश्यकता सजगता, सतर्कता व संयम बनाये रखने की है |

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *