Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रदेश में हो रहे विकास के समर्थन पर विधायक सुभाष ठाकुर ने विधानसभा सत्र में रखा अपना पक्ष

बिलासपुर 3 मार्च – विधायक विधानसभा क्षेत्र सदर सुभाष ठाकुर ने विधानसभा सत्र में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत 3 लाख 76 हजार परिवारों को गोल्डन कार्ड जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जनवरी, 2021 तक 78 हजार 579 लाभार्थियों को 82 करोड़ 39 लाख रुपये की निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान मजदूरों की दिक्कतों को देखते हुए सरकार द्वारा इस दौरान मजदूर की सहायता के लिए 2 करोड़ 88 लाख 54 हजार रुपये की राशि व्यय की गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से हर साल किसानों के खातों में दो किस्तों में 6 हजार रुपये डाले गए है। हिमाचल प्रदेश में 9 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित हुए है और 1170 करोड़ रुपये इस योजना के अंतर्गत प्रदेश किसानों में आवंटित किए गए।

उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का जल जीवन मिशन के तहत विधान सभा क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये और 20 करोड़ रुपये की दो योजनाएं बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जिला में एम्स का निर्माण किया जा रहा है जहां इस वर्ष से कक्षाएं आरम्भ हो चुकी है और 50 प्रशिक्षु शिक्षा ग्रहण कर रहे है। इसके अतिरिक्त हाइड्रो इंजिनियरिंग की कक्षाएं भी इस वर्ष जुलाई माह से आरम्भ हो जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *