Himachal Tonite

Go Beyond News

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बढ़ते क्राइम का इससे बड़ा कोई उदाहरण नहीं हो सकता : भाजपा

• हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में 21 वर्ष के युवक की निर्मम हत्या की घटना ने झ़कझ़ोर कर रख दिया है

शिमला, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में 21 वर्ष के युवक की निर्मम हत्या की घटना ने झ़कझ़ोर कर रख दिया है।
उन्होंने कहा की शांत माने जाने वाले हिमाचल प्रदेश में ऐसा जघन्य हत्याकांड जिसमें शरीर के 8 टुकड़े करके बोरी में बंद कर नाले में दबा दिया गया। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बढ़ते क्राइम का इससे बड़ा कोई उदाहरण नहीं हो सकता।
हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था व सुखविन्दर सरकार की संवेदनहीनता इस कद्र बढ़ गई है कि अभी तक सरकार की ओर से किसी भी मंत्री ने मौके पर जाकर स्थिति का जायज़ा नहीं लिया और जिस घटना की निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं उस पर दो शब्द निंदा के नहीं बोले गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार से इस मामले पर कड़ी जांच मांगती है और एक उच्च स्तरीय समिति का गठन की मांग भी करती है जिससे इस घटना की निष्पक्ष जांच हो सके।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *