Himachal Tonite

Go Beyond News

डॉक्टर सिकंदर कुमार बने राज्यसभा सांसद

• हिमाचल की आर्थिकी को सुदृं बनाना मेरा लक्ष्य : कुमार
• केंद्र नेतृत्व का इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद : जयराम

शिमला, हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट की चुनाव प्रक्रिया आज विधानसभा में समाप्त हुई, डॉक्टर सिकंदर कुमार आज निर्विरोध राज्य सभा पहुंचे। कांग्रेस पार्टी की ओर से इस चुनाव में कोई भी उम्मीदवार नहीं उतरा गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलहकर त्रिलोक जम्वाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने चौड़ा मैदान स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से विधानसभा तक जबरदस्त रैली निकाली जिसमे सिकंदर कुमार को कंधे पर विधानसभा में लेजाया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट की प्रक्रिया संपन्न हुई और भाजपा के डॉक्टर सिकंदर कुमार विजय हुए। उन्होंने सिकंदर कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा की डॉक्टर सिकंदर कुमार का भाजपा में बड़ा योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री ने इस नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का धन्यवाद किया।
उन्होंने कांग्रेस का भी धन्यवाद किया की उनकी ओर से कोई भी नामांकन नहीं किया गया।
उन्होंने कहा की सिकंदर कुमार हिमाचल के विकास के लिए काम करेंगे और सांसद के नाते हिमाचल की तरक्की के लिए पूर्ण सहयोग देंगे।
राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का इस नई इम्मेदारी के लिए धन्यवाद किया।
उन्होंने भाजपा के सभी कायकर्ताओ, मंत्री, और विधायको का भी धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा की मैं जानता और कार्यकर्ता के आश्वासन पर खरा उतरेगा और हिमाचल प्रदेश के विकास की गति को बड़ाने में कोई कसर नहीं रखूंगा। हमेशा जनसेवा के लिए तत् पर रहूंगा।
उन्होंने कहा की केंद्र से प्रदेश के लिए योजनाओं को जल्द लाने का पूरा प्रयास करूगा।
हिमाचल की आर्थिकी को सुदृं बनाना, रोजगार बढ़ाना का मेरा लक्ष्य रहेगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *