Himachal Tonite

Go Beyond News

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार के साथ हादसा

Suggestive Image

हमीरपुर, 29 जुलाई: जिला थाना के अंतर्गत नादौन-हमीरपुर NH पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई है। दोनों वृद्ध दंपति (HP 22A 0836) बाइक पर सवार होकर अपने भूंपल गांव से भड़ोली में अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान जलाड़ी गांव के समीप एक मोड़ पर ट्रक (HP 23B 6061) की चपेट में आने से दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को नादौन अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि पति को गंभीर हालत में हमीरपुर अस्पताल रैफर किया गया है। मृतक महिला की पहचान विमला देवी 70 वर्ष व घायल पति प्रेमचंद 75 वर्ष के रूप में हुई है।

वहीं कुछ लोगों ने बताया कि ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी है परंतु अभी तक इस बारे जांच नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *