Himachal Tonite

Go Beyond News

घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाना चाहते हैं तो 13, 14, 15 को पहुंचें अणु

बिजली बोर्ड आयोजित कर रहा है जागरुकता एवं पंजीकरण शिविर

हमीरपुर 09 अक्तूबर। घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर न केवल अपने घर के दैनिक उपयोग के लिए मुफ्त बिजली प्राप्त की जा सकती है, बल्कि बची हुई बिजली को बिजली बोर्ड को बेचकर अच्छी आय भी अर्जित की जा सकती है। यही नहीं, सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए सरकार की ओर से भारी-भरकम सब्सिडी भी दी जा रही है।
इस योजना के प्रति आम लोगों को जागरुक करने तथा इसका लाभ लेने के इच्छुक लोगों के पंजीकरण के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड 13, 14 एवं 15 अक्तूबर को अणु स्थित बिजली बोर्ड के विश्राम गृह में जागरुकता एवं पंजीकरण सबंधी सहायता शिविर आयोजित करने जा रहा है।
विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के सहायक अधिशाषी अभियंता सौरभ राय ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को इस योजना के फायदों के बारे में जागरुक करना तथा पंजीकरण में सहायता प्रदान करना है।
सौरभ राय ने बताया कि इस शिविर में पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी, सोलर संयंत्र लगाने की प्रक्रिया, क्षमता एवं अनुमानित खर्च, संयंत्र स्थापित करने के लिए अधिकृत विक्रेताओं, योजना के अंतर्गत उपलब्ध ऋण एवं वित्तीय सुविधा, पात्रता, सरकारी सब्सिडी तथा योजना की अन्य शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
सहायक अधिशाषी अभियंता ने सभी लोगों से इस शिविर एवं योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *