Himachal Tonite

Go Beyond News

ग्राम पंचायत गढ़खल सनावर, गनोल, पट्टानाली, गुल्हाड़ी, बुघारकनैता तथा बरोटीवाला में 774 रोगियों की एनीमिया जांच

आयुष विभाग द्वारा सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड में एनीमिया जागरूकता शिविरों की कड़ी में आज ग्राम पंचायत गढ़खल सनावर, गनोल, पट्टानाली, गुल्हाड़ी, बुघारकनैता तथा बरोटीवाला में 774 व्यक्तियों की जांच की गई। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत गढ़खल सनावर में 142, ग्राम पंचायत गनोल 119, ग्राम पंचायत पट्टानाली में 61, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी में 142, ग्राम पंचायत बुघारकनैता में 143 तथा ग्राम पंचायत बरोटीवाला में 167 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया, उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया।
डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि एनीमिया रोग का पूर्ण निदान सम्भव है तथा उचित पोषाहार के माध्यम से सदैव एनीमिया से बचा जा सकता है। शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। एनीमिया के कारणों में सबसे प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी है।
लोगों को बताया गया कि जब आहार में लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है, तब व्यक्ति एनीमिया पीड़ित हो जाता है। इसके अलावा अगर किसी भी कारण से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो भी यह समस्या उत्पन्न होती है। चोट लगने पर खून निकलना, माहवारी या प्रसव में अधिक मात्रा में खून का बहना भी एनीमिया का एक कारण है।
शिविर में लोगों से आग्रह किया गया कि अपने भोजन में नियमित आधार पर फल एवं सब्जियां लें।
इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *