Himachal Tonite

Go Beyond News

कश्मीर घाटी में हिंदू शिक्षकों में रोष

कश्मीर घाटी में आतंकवादियों द्वारा हिंदू शिक्षिका रजनी बाला की निर्मम हत्या से कश्मीर में काम करने वाले हिंदू शिक्षकों में रोष है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर जे पी सिंघल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हिंदू कर्मचारियों और अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है और आतंकवादी कायरता पूर्ण तरीके से उनकी हत्या कर रहे हैं ।विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका रजनी बाला की हत्या करने वाले आतंकवादी कायर ही नहीं महाकायर हैं जिन्होंने एक निहथी महिला पर इस प्रकार से बार करके अपनी नीचता ,निर्ममता और कायरता का परिचय दिया है।
प्रोफेसर जे पी सिंघल ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है और घाटी में कार्यरत हिंदू शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को तथा अन्य देशभक्त लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के मॉड्यूल को नष्ट करना अब समय की मांग है ।
हिमाचल इकाई के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार , प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ,प्रांत कार्यकारिणी ने और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा ने कश्मीर में आतंकियों द्वारा हिंदू शिक्षकों की की जारी हत्या से शिक्षकों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया गया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने, गृह मंत्री श्री अमित शाह, उपराज्यपाल श्रीमान मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आतंकवादियों द्वारा हिंदू समुदाय के शिक्षकों को टारगेट किया जा रहा है जिससे वहां पर काम करने वाले शिक्षकों में डर पैदा हो। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई के प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि ऐसे आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी होगी। प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्त शिक्षको ओर कर्मचारियों को केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन सुरक्षा प्रदान करे। प्रान्त महामंत्री डॉ पुंडीर ने केंद्र और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि इन आतंकियों को कुचलने का समय आ गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *