Himachal Tonite

Go Beyond News

ओम फ़ूड प्रोडक्ट्स ऊना में भरें जाएँगे 30 पद, साक्षात्कार 11 सितंबर को ज़िला रोजगार अधिकारी ऊना में

ऊना, 8 अगस्त। मैसर्ज ओम फ़ूड प्रोडक्ट्स ऊना में प्रोडक्शन वर्कर, पैकेजिंग वर्कर, बेकरी शेफ और सिक्योरिटी गार्ड के कुल 30 पद केवल पुरुष वर्ग में भी जाएँगे। इस पदों के लिए साक्षात्कार 11 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, ऊना में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी का कार्य मेहतपुर औद्योगिक क्षेत्र प्लॉट नं. 55, 118 में रहेगा।
उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन वर्कर और पैकेजिंग वर्कर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8 वीं, 10 वीं और 12 वीं, आयु 18 से 35 वर्ष तथा मासिक वेतन 15 हज़ार निर्धारित किया है। वहीं, बेकरी शेफ 8 वीं, 10 वीं और 12 वीं, एक वर्ष का अनुभव, आयु सीमा 20 से 35 वर्ष और 20 से 25 वर्ष निर्धारित की है। इसके अलावा सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए 10 वीं, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष और मासिक वेतन 15 हज़ार निर्धारित किया गया है।
पद कीलिये शैक्षणिक योग्यता

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, जन्म तिथि प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा (रिज्यूम) तथा अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि हो) की प्रतियों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित भाग ले सकते हैं।
उन्होंने सभी योग्य आवेदकों से इस कैंपस इंटरव्यू में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7876684905 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा साक्षात्कार में आने-जाने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *