Himachal Tonite

Go Beyond News

अर्की और फतेहपुर उपचुनाव: कांग्रेस की स्थिति मजबूत

हिमाचल प्रदेश में बीते एक माह से भी अधिक वक्त से जारी चुनावी शोर आज पूरी तरह से थम जाएगा। दरअसल, सूबे की चार सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आज सामने आने वाला है। इसी के मद्देनजर आज मतों की गणना का काम भी शुरू हो गया है और सीटों से रुझान भी सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में सूबे की अर्की और फतेहपुर विधानसभा सीट से आ रहे ताजा रुझानों की मानें तो दोनों ही सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है.

अर्की का हाल

अर्की विधानसभा सीट के अब तक की गिनती के अनुसार भाजपा के रत्नपाल को 3051 और कांग्रेस के संजय अवस्थी को 4993 वोट मिले हैं। कांग्रेस 1942 वोटों से आगे चल रही है।

फतेहपुर का हाल

वहीं फतेहपुर विधानसभा सीट में दूसरे चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 2019 और भाजपा प्रत्याशी को 1972 मिले हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *