अंतरराष्ट्रीय वन दिवस का आयोजन
शिमला, मार्च 21 – हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद, पर्यावरण सूचना केंद्र (HP ENVIS HUB) ने आज अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का आयोजन किया!
श्री सतपाल धीमान, संयुक्त सदस्य सचिव, हिमकॉस्ट ने बताया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय वन दिवस का आयोजन भारत सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत केरल एन्विस हब के सहयोग के साथ वन और सतत उत्पादन एवं खपत विषय पर किया गया।
इस अवसर पर एक वेबीनार तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वेबीनार में श्री एस० प्रदीप कुमार, सदस्य सचिव, केरल राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद तथा श्री सतपाल धीमान, संयुक्त सदस्य सचिव, हिमकॉस्ट ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की ।
वेबीनार में डॉ० विनीत जिश्टू, हिमालयन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, पंथाघाटी तथा डॉ० ए० बी० रघु, केरल फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, पेच्ची, ट्रिस्सुर ने इस दिवस पर हिमाचल प्रदेश और केरल के संदर्भ मे वन और सतत उत्पादन एवं खपत विषय पर अपने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में डॉ०पी० हरी नारायणन तथा श्रीमती प्रियंका शर्मा उपस्थित रहे वेबीनार में लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
हिमाचल प्रदेश एंविस हब ने वन एवं सतत उत्पादन और खपत विषय पर एक प्रश्न योगिता का आयोजन भी किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार तथा ई -सर्टिफिकेट दिए जाएंगे

