Himachal Tonite

Go Beyond News

उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस पर पौधरोपण की अपील की

????????????????????????????????????

वरिष्ठ नागरिक सेवा सप्ताह के अन्तर्गत कल 21 सितम्बर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने सोलन जिला की सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के अवसर पर क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों से पौधारोपण करवाएं। उन्हांेने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हम सभी का उत्तरदायित्व हैं तथा हमें इसके लिए युवा पीढ़ी को भी जागरूक करना चाहिए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *