शिमला : डाउनडेल के जंगल में एक नहीं, बल्कि पांच तेंदुए
राजधानी के कनलोग-डाउनडेल के जंगल में एक नहीं, बल्कि पांच तेंदुए घूम रहे हैं। इनमें तीन तेंदुए छोटे हैं और इनकी उम्र करीब पांच से सात महीने है। वन विभाग की ओर से इस क्षेत्र में लगाए गए ट्रैप कैमरों में पांच तेंदुओं की मूवमेंट देखी गई है। इनमें एक मादा तेंदुआ भी है। इसके साथ तीन बच्चे घूम रहे हैं।
वन विभाग का कहना है कि तेंदुआ एक बार खाने के बाद कई दिन तक रह सकता है। इसीलिए यह पिंजरे के पास आकर भी लौट गया। लेकिन अगले दो तीन दिन बड़े अहम है।

