Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रदेश में आज से ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट हुआ आरंभ

Shimla, Feb 17
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वन विभाग हिमाचल प्रदेश के वन्य प्राणी प्रभाग ने प्रदेश के सभी वन्य प्राणी अभ्यारण्यों, राष्ट्रीय उद्यानों संरक्षण क्षेत्रों, गांव व शहरों में ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट आरंभ कर दिया है। पूरे प्रदेश में पक्षियों की प्रजातियों का यह सर्वेक्षण 17 से 20 फरवरी तक चलेगा। इस सर्वेक्षण के लिए 17 टीमों का गठन किया गया है। वन विभाग के अधिकारी / कर्मचारी व स्थानीय निवासी जिन्हें पक्षियों की जानकारी है तथा वे पक्षियों के बारे में जानने की रुचि रखते हों इस सर्वेक्षण में भाग ले रहे हैं।
अनिल ठाकुर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्य प्राणी) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2017 के बाद से वन्य प्राणी प्रभाग अपने अधिकारियों व कर्मचारियों तथा स्थानीय पक्षि प्रेमियों को इस सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक टीम अपने निर्धारित रास्तों पर लगभग 15 मिनट तक सर्वेक्षण करके देखे व पहचाने गए पक्षियों की सूची तैयार करते हैं और उनकी जानकारी ई-बर्ड पोर्टल पर अपलोड करते है। विभिन्न गठित टीमों में 2 पक्षी विशेषज्ञ शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सर्वेक्षण जहां एक ओर पक्षियों की प्रजातियों व उनकी आबादी की जानकारी मिलती है वहीं दूसरी ओर उनके संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक करने में मददगार साबित होते हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *