Himachal Tonite

Go Beyond News

आज स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड में एनसीसी कैडेटस रहेंगें शामिल

1 min read

शिमला:

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिज़ मैदान शिमला में आज सेवन एच. पी. (आई) राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिमला के पचासी एनसीसी कैडेट सेना, पुलिस, गृह रक्षक और एन. एस. एस. के साथ परेड में शामिल रहेंगें। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटस हमेशा राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय समारोहों में ड्रिल व परेड के माध्यम से बेहतरीन प्रदर्शन करते आएं हैं। कर्नल गार्गी ने कहा कि चाहे गणतंत्र दिवस परेड हो या फिर स्वतंत्रता दिवस परेड सभी आयोजनों पर बढ़चढ़कर भाग लेते आ रहे हैं और आपदा के दौरान भी अपनी भूमिका निभाते आ रहे हैं। गार्गी ने कहा कि ऐसे अवसर कैडेटों में छुपी प्रतिभा को निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है और साथ ही साथ युवाओं में अपने राष्ट्र के प्रति राष्ट्र सेवा भाव, प्रेम, एकता का भाव झलकता है। कर्नल गार्गी ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं को एकजुट और अनुशासित बल में तबदील करके जनसेवा करता आ रहा है। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने राष्ट्रीय कैडेट की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन अपने कैडेटों को चरित्रवान, कर्तव्यनिष्ठ, राष्ट्रभक्ति के अलावा उन्हें बेहतरीन सैनिक, कलाकार, समाजसेवी, बेहतरीन इंसान और आत्मनिर्भर होना, ईमानदार और देशभक्ति का जज्ज्बा  पैदा करता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *