Himachal Tonite

Go Beyond News

बाहरा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 

1 min read
सोलन, अप्रैल 17 – बाहरा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में पूरे भारत से विभिन शिक्षण संस्थानों की 28 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन सभी टीमो का पंजीकरण किया गया। बाहरा विश्वविद्यालय के डीन अकेडमिक अफ़ेयर्स प्रोफ़ेसर श्रीपद मार्कण्डे ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। यह प्रतियोगिता लगातार तीन दिन तक भिन्न-भिन्न चरणों में चली और सभी प्रतिभागियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण में जज सेवानिवृत्त जज माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश सुरेंद्र सिंह ठाकुर, ज़िला न्यायालय शिमला के जज प्रेम पाल राँटा  और प्रोफ़ेसर संजय सिंधु हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला विधि विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
सभी सम्मानित जजों को बाहरा विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा हिमाचली टोपी, शाल और पौधा देकर सम्मानित किया। सभी जजों ने अपने अपने अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साँझा किए।
राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता के विजेता टीम तमिलनाडु डॉ. अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी चेन्नई व उपविजेता
एमएमएम शंकरराव चव्हाण लॉ कॉलेज, पुणे की रही। इस प्रतियोगिता की विजेता टिम तमिलनाडु कॉलेज की रही। विजेता टीम को 25000 रुपये कैश प्राइज मोमेंटो और उप विजेता 11000 रुपये कैश प्राइज और मोमेंटो प्रदान किया गया। सभी ने विजेता टीम को बधाई दी।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता अमन रंजन कैंपस लॉ सेंटर नई दिल्ली,
सर्वश्रेष्ठ मेमोरीयल कैंपस लॉ सेंटर नई दिल्ली, सर्वश्रेष्ठ प्रेरक सुश्री पारुल शर्मा भारतीय कानूनी अध्ययन संस्थान, घणाहटी के रहे।
प्रतियोगिता के अंत में विधि विभाग के डीन प्रोफ़ेसर जिंटा ने सभी का धन्यवाद किया और प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये सभी को शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर बाहरा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनीत कुमार, विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डाक्टर मन्दीप वर्मा, मूट कोर्ट के स्योंजक उमेश, डाक्टर रचिता नेगी, डाक्टर अदिति, सहायक आचार्य डाक्टर पूनम, राशी सुद , श्वेता कटोच, रीटा, नीतीश, दीपशिका, राम, लाल दास, ज्ञान और विधि विभाग के सभी छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *