Himachal Tonite

Go Beyond News

कुल्लू: बॉयज सिनीयर सकैंडरी स्कूल भाषण प्रतियोगिता  का अयोजन

1 min read

कुल्लू दिसंबर 22 –

आर्थज गिल्ड ऑफ हिमाचल के प्रज्ञा प्रसार प्रतिश्ठान कार्यक्रम के तहत कुल्लू के बॉयज सिनीयर सकैंडरी स्कूल ढालपुर में बच्चों में लेखन प्रतिभा को जागरूक करने तथा साहित्य सृजन की जागरूकता के लिए आर्थज गिल्ड ऑफ हिमाचल द्वारा एक दिवसीय भाषण प्रतियोगिता  का अयोजन किया, जिसमें दर्जनों छात्रों ने भाग लिया, इस प्रतियोगिता को वरिश्ठ तथा कनिश्ठ वर्ग के दो चरणों में किया गया जिसमें वरिश्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर राहुल द्वितीय स्थान पर अर्पित तथा तृतीय सथान पर पीयूश रहे। वहीं कनिश्ठ वर्ग में प्रथम स्थान तेजन्द्र द्वितीय स्थान पर एषांत तथा तृतीय स्थान पर मनोज ठाकुर रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में पाठशाला  के प्रधानाचार्य भीम कटोच रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सूरत ठाकुर ने की साथ ही इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में इंदु भारद्वाज तथा मैडम भावना रही, इस के अतिरिक्त इस कार्यक्रम में फिरासत उल्ला खां, हिरालाल, पुनित पटियाल, स्नेह लता सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति विषेश रूप् से उपस्थित रहे। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जयदेव विद्रोही ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में इस तरह के कार्यकम हिमाचल की विभिन्न पाठषालाओं में किए जाएंगे ताकि वच्चों के भीतर साहित्य के प्रति रूची बन सके और छात्रों के वोधिक विकास के साथ साथ लेखन के क्षेत्र में भी छात्र अपना योगदान दे सके ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *