Himachal Tonite

Go Beyond News

20 मई के बाद आएगा 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट

1 min read

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 20 मई के बाद 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। इस बार भी टॉप-10 में शामिल अभ्यर्थियों की सूची में वृद्धि हो सकती है। मौजूदा समय में टर्म प्रणाली के तहत बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं हो रही हैं। वर्ष 2022 में आयोजित की गई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 169 अभ्यर्थियों ने अपनी जगह मेरिट में बनाई थी। जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम जून माह के अंतिम सप्ताह में घोषित हुआ था। लेकिन इस बार बोर्ड प्रबंधन मई माह के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *