Himachal Tonite

Go Beyond News

स्कूल में बच्चे को बेरहमी से पीटने पर टीचर सस्पेंड

1 min read

ऊना, 05 मई : हरोली उपमंडल के कुठार बीत में तीसरी कक्षा के बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट करने के आरोपी शिक्षक को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि 27 अप्रैल को कुठार बीत के प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की सिर्फ इसलिए बेरहमी से पिटाई कर दी, क्योंकि उसने सवाल का गलत जवाब दिया था।

घटना के बाद बच्चे ने स्कूल जाना बंद कर दिया। परिजनों के समक्ष वारदात आते ही उन्होंने इस घटना पर आपत्ति दर्ज करवाई। बच्चे की पिटाई का मामला तूल पकड़ते देख शिक्षक फौरन पीड़ित बच्चे के घर पहुंचा और परिजनों से माफी मांगने लगा।

बीईओ की रिपोर्ट में मारपीट की बात साबित होने पर शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक के खिलाफ विस्तृत विभागीय जांच होना अभी शेष है, इस जांच को जल्द शुरू किया जाएगा।

शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बच्चों में दहशत का माहौल पैदा करती हैं। ऐसी घटनाएं बच्चों को स्कूल में बेहतर माहौल कभी नहीं दे सकती।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *