Himachal Tonite

Go Beyond News

सोलन: 6 साल की बच्ची से झोपड़ी में दुराचार

1 min read

सोलन, 11 अप्रैल : बद्दी में 6 साल की प्रवासी बच्ची से झोपड़ी में दुराचार की मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 19 साल के युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को सूचित किया कि जब वह और उसकी पत्नी घर से बाहर थे, तो इसी दौरान बच्ची से दुराचार किया गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल भी करवाया है।

हालांकि पुष्टि नहीं है लेकिन प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने घर में घुसकर ही वारदात को अंजाम दिया। झाड़माजरी के नजदीक स्लम एरिया में वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि बच्ची डरी हुई है, लेकिन बच्ची की हालत स्थिर है। पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि फोन पर इस बात की सूचना मिली थी कि छोटी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है।

उधर, बद्दी के डीएसपी प्रियंका गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है, और छानबीन जारी है। डीएसपी ने बताया कि बद्दी महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *