Himachal Tonite

Go Beyond News

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ का गुर्गा सुंदरनगर से गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ का एक गुर्गा मंडी जिला के सुंदरनगर से एक होटल से गिरफ्तार हुआ है। पंजाब पुलिस ने इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी को गिरफ्तार किया है।

पकड़ा गया व्यक्ति करीब 3-4 दिनों सुंदरनगर के एक होटल में रुका हुआ था। सुंदरनगर से आरोपी को पकड़कर पंजाब पुलिस की स्पैशल ऑप्रेशन सैल की विशेष टीम मोहाली ले गई है। पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगस्टर पर कई राज्यों में 12 हत्या और लूटपाट और फिरौती के कई केस दर्ज हैं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आराेपी सुंदरनगर के धनोटू में एक होटल में ठहरा हुआ था। होटल में पकड़ा गया व्यक्ति अकेला ही था। सुंदरनगर में आरोपी के होने की सूचना पंजाब पुलिस ने दी थी। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीटर पर पकड़े गए व्यक्ति का फाेटो पुलिस टीम के साथ सांझा करके सार्वजनिक की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *