Himachal Tonite

Go Beyond News

ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला ने लगाया फंदा

हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले की ग्राम पंचायत सुमेठ से सामने आया है। जहां एक ईंट भट्ठे में काम करने वाली एक 24 वर्षीय प्रवासी महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस बात की सूचना ईंट भट्ठे में काम करने वाले मुंशी ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। मृतक महिला की पहचान राकेश्वरी सागर 24 वर्षीय पत्नी संजय सागर निवासी छत्तीसगढ़ स्थित जिला जहांगीर के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस घटना पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिरकार महिला ने इतना संगीन कदम क्यों उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *