Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल : देवर ने जूतों से मरी भाभी, मामला दर्ज

ऊना, 26 मार्च : पुलिस थाना बंगाणा के तहत रायेपुर मैदान में नशे में धुत देवर ने अपनी भाभी की जूतों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। मारपीट से महिला के सिर, मुंह व कंधो पर चोटें आई है।

बताया जा रहा है कि प्रताड़ित महिला प्रीतो देवी निवासी रायपुर मैदान ने अपनी शिकयत में बताया कि शनिवार शाम को वह अपने बरामदे में बैठी हुई थी। इसी दौरान देवर सोमनाथ नशे में धुत होकर घर आया और गालियां निकालने के साथ-साथ जान से मारने की धमकियां देने लगा। कारण पूछा, तो सोमनाथ ने अपने जूते से मारना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान प्रीतो देवी गिर गई।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *