Himachal Tonite

Go Beyond News

हमीरपुर :आधी रात एक घर पर हुई फाइरिंग

हमीरपुर-  मंडी और हमीरपुर सीमा पर सटे जाहू में मुड़खर तुलसी गांव में आधी रात एक घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है जहां प्राइवेट बस ऑपरेटर के घर आधी रात को 5 राउंड फार किए गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।

गोलियों के निशान घर के दीवार पर साफ देखे जा सकते हैं। रात को ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल की वीडियोग्राफी की गई है और मौके पर चली हुई गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गोलियों की आवाज होने से अचानक से पूरा गांव सहम गया। अनुज नाम के व्यक्ति के घर पर यह फायरिंग हुई है और फायरिंग के बाद जैसे ही अनुज अपने परिवार जनों के साथ बाहर निकले तो अंधेरा होने की वजह से वह गोली चलाने वालों को नहीं देख पाए। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *