Himachal Tonite

Go Beyond News

रामपुर कॉलेज की छात्रा की हत्या, सड़क के किनारे मिला शव

शिमला, अक्टूबर – झाकड़ी थाना के अंतर्गत रामपुर कॉलेज की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। छात्रा का शव कोटला-कुन्नी सड़क के किनारे बरामद किया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती के शरीर पर चोटों के निशान है। पुलिस ने परिजनों के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रामपुर और डीएसपी चंद्रशेखर कायथ मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। इसके साथ ही त्वरित कार्रवाई का भरोसा भी दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनीता नेगी पुत्री टिक्कम नेगी निवासी गांव कुन्नी रविवार को करीब दस बजे कोटला से घर जा रही थी। युवती अपनी मां से मोबाइल पर बात कर रही थी, इसी बीच अचानक कॉल कट गई। इससे युवती की मां को अहसास हुआ कि मेरी बेटी के साथ कुछ हुआ है। इसके बाद उन्होंने अनीता के मोबाइल कई बार कॉल की लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मां बेटी को ढूंढने के लिए कोटला की ओर निकली तो घर से कुछ दूरी पर सड़क के ऊपर युवती के शव को झाड़ियों से ढका मिला। सूचना मिलते ही कुन्नी गांव समेत आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *