Himachal Tonite

Go Beyond News

मंडी युवक से बरामद 3 किलो 580 ग्राम चरस

1 min read

कुल्लू, 5 मई : जिला पुलिस ने मंडी जिला के एक युवक को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पतलीकूहल पुलिस की एक टीम को नाकाबंदी कर रही थी। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एकव्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 3 किलो 580 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान हरीश कुमार उर्फ हंसु पुत्र तारा चंद डाकघर पण्डोह, तहसील एवं जिला मंडी के रूप में हुई है। लिहाजा, पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *