Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला मे एक युवक और युवती से 3.50 ग्राम चिट्टा और 6 नशीले कैप्सूल बरामद

1 min read

शिमला, सितंबर 05-  शिमला शहर में पुलिस ने चिट्टे और नशीली दवाओं के साथ  एक युवती और युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल योगेश अपनी टीम के साथ शिमला के संजौली में सिमिट्री के नजदीक गश्त कर रहे थे और इस दौरान सिमिट्री टनल के पास युवक-युवती से 3.50 ग्राम चिट्टा और 6 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।

दोनों की पहचान शाहीन सुल्तान, गांव गाहम, कमला नगर और हर्ष गांव टीमरो, जनेढ़घाट (शिमला) के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और ढली थाना में 126/22, IPC की धारा 21,29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

डीएसपी कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस ने युवक और युवती को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया है। पड़ताल की जा रही है कि दोनों के पास चिट्टा और नशीले कैप्सूल कहां से आए।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *