Himachal Tonite

Go Beyond News

27 वर्षीय मौत को गले पर हुए मजबूर

1 min read

सुंदरनगर, 28 मई : पुलिस थाना धनोटू के तहत 27 वर्षीय विवाहिता ने ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने के चलते फंदे से झूलकर जान दे दी। विवाहिता ने उसके साथ हुई मारपीट की घटना को वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी छोटी बहन को बयां करने के बाद ये खौफनाक कदम उठाया। घटना रविवार को मंडी जिला के धनोटू की ग्राम पंचायत कोट के चुनाहण क्षेत्र के गांव मलहणू में पेश आई है।

सूचना मिलते ही डीएसपी सुंदरनगर दिनेश ने धनोटू पुलिस थाना टीम सहित मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया जा रहा है।

वही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। मृतका तनुजा द्वारा रविवार सुबह अपनी छोटी बहन को वीडियो कॉल के माध्यम से ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ की जा रही मारपीट की जानकारी भी दी गई थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर पति, सास और देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने पर एफआईआर दर्ज की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *