Himachal Tonite

Go Beyond News

रोहड़ू: 26 वर्षीय युवक की गला काट कर हत्या

1 min read

शिमला, 26 अगस्त : रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव थाना क्षेत्र में नेपाली मूल के एक युवक को मौत के घाट उतारकर आरोपी फरार हो गया। मृतक मनोज (26) चिड़गांव के बटवाड़ी गांव में एक बागवान के पास मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी व एक छोटे बच्चे संग यहां रह रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या हुई है। युवक को सुनियोजित तरीके से मौत के घाट उतारा गया। उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला हुआ। हालांकि हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी पुलिस के हत्थे नहीं लगा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *