Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला : रझाणा में भवन पर गिरा मलबा, युवती की मौत

शिमला, 9 जुलाई : राजधानी में हो रही बारिश कहर बनकर बरस रही है। शहर में जगह-जगह जहां पर लैंडस्लाइड (landslide) और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। न्यू शिमला के समीप रझाणा गांव में पहाड़ी से एक भवन पर भारी-भरकम मलबा और पेड़ गिर गए।

भवन में रह रहे एक युवती और बुजुर्ग महिला मलबे में दब गई। स्थानीय लोगों द्वारा दबे हुए महिला को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है, जिसमें एक युवती को बाहर निकाल लिया गया है।  युवती को घायल अवस्था में आईजीएमसी ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि बुजुर्ग महिला अभी भी मलबे में दबी है।

पहाड़ी से आया मलबा इतना ज्यादा था कि घर के अंदर पूरा मलबा भर गया है और पेड़ भी घर के अंदर गिर गया। इसके अलावा गाड़ियां भी मलबे में पूरी तरह से दब गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल महिला का अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *