Himachal Tonite

Go Beyond News

नंगल देवी के पास पहाड़ी दरकने से कार समेत छह दुकानें जमीदोज

शिमला 03 अप्रैल – हिमाचल प्रदेश में ताजा बारिश के बाद जगह जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब जिला शिमला के ठियोग के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 नंगल देवी के समीप उस समय सामने आया, जब एक पहाड़ी दरक जाने के चलते करीब छह दुकानें जमींदोज हो गईं। वहीं एक कार भी मलबे में दब गई।
गौरतलब है कि इन दुकानों में वाहनों के स्पेयर पार्ट के अलावा वर्कशॉप का कार्य चल रहा था। इस दौरान दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारियों के अनुसार सुबह नौ बजे जैसे ही वह दुकान खोलने आए और सुबह के समय झाड़ू लगा रहे थे तो एकाएक लैंटर पर एक जोरदार आवाज सुनाई दी जिसे सब डर गए और दुकानों से भाग कर बाहर निकले। देखते ही देखते दुकानें मलबे के नीचे दब गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सहित प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंचा और जायजा लिया। इस हादसे में दुकानों में रखा सारा सामान तथा एक आल्टो कार दब गई है, जबकि साथ के भवन को भी खतरा बना हुआ है जिसे एहतियातन प्रशासन द्वारा खाली करवा दिया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *