चलती बस का खुला दरवाजा, युवती की मौत
हमीरपुर में चलती बस का खुला दरवाजा, नीचे गिरकर युवती की मौत, जानकारी के मुताबिक अवाहदेवी से वाया छतरुडू हमीरपुर आ रही हमीरपुर डिपो की बस का दरवाजा खुलने से 22 साल की युवती की मौत हो गई। युवती नेपाली मूल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती के सिर पर गंभीर चोटें आई थी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलते ही अवाहदेवी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और छानबीन में जुट गई है।

