Himachal Tonite

Go Beyond News

खाई में टिप्पर लुढ़कने से एक की मौत, चालक फरार

1 min read

सिरमौर , अप्रैल 07 : जिले के संगड़ाह में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति जिसकी पहचान पनोग निवासी वीरेंद्र (29) के रूप में हुई है ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार रात्रि को संगड़ाह हरिपुरधार मार्ग पर पेश आया, जहां डोम का बाग के समीप एक टिप्पर 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। टिप्पर हरिपुरधार की ओर जा रहा था।

डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने हादसे की पुष्टि करते की है।उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कार्यवाहक तहसीलदार मदन शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *