Himachal Tonite

Go Beyond News

आरटी-पीसीआर टैस्ट में 28 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

1 min read

हमीरपुर 09 अप्रैल। जिला में शुक्रवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 28 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि बड़सर के गांव जमली के चार लोग 10 वर्षीय लड़का, 12 वर्षीय लड़की, 32 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय युवती, पुतड़ियाल क्षेत्र के गांव कंडरोला के पांच लोग 25 वर्षीय युवती, 16 वर्षीय लड़का, 35 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय लड़का और 27 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।
टौणी देवी क्षेत्र के गांव दरोगण में 84 वर्षीय बुजुर्ग और 65 वर्षीय महिला, ढांगू में 35 वर्षीय व्यक्ति, समीरपुर में 45 वर्षीय महिला, मैड़ क्षेत्र के गांव चैंतड़ा में 73 वर्षीय व्यक्ति और 66 वर्षीय महिला, हमीरपुर के वार्ड नंबर 3 की 7 वर्षीय लड़की, बड़सर का 16 वर्षीय लड़का, दलचेड़ा का 23 वर्षीय युवक, ज्योली देवी की 25 वर्षीय युवती, हमीरपुर की 40 वर्षीय महिला, बाड़ी की 35 वर्षीय महिला, पुंडरियाल का 57 वर्षीय व्यक्ति, मझोट की 35 वर्षीय महिला, रैल क्षेत्र के गांव जटुआ का 16 वर्षीय लड़का और 48 वर्षीय व्यक्ति, जलाड़ी का 27 वर्षीय व्यक्ति, बेला का 56 वर्षीय व्यक्ति और मेडिकल कालेज अस्पताल में 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *