Himachal Tonite

Go Beyond News

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बिलासपुर 9 अप्रैल – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए जिसमें लगभग 4.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भराड़ी-लडयाणी-सुमाडी-चकराणा-बरोटा-मिहाड़ा उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन का उद्घाटन किया। इस योजना से गांव मिहाड़ा, दलोटे, डुमेहर, बरोटा, डुगबाण, लहोट, सुमाडी, लडयाणी इत्यादि गांवों के लगभग 8 हजार लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल उपलब्ध करवाने हेतू घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं के स्त्रोत स्तरीय संवर्धन की पटिटका का अनावरण किया। इस योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा किया गया है। लगभग 53 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बन रही इस योजना से लगभग 55 हजार 500 लोग लाभान्वित होंगे। इस योजना का 35 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *