Himachal Tonite

Go Beyond News

विधानसभा उपाध्यक्ष ने अग्निकांड पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

1 min read
चंबा, 1 अप्रैल- विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने जुनास पंचायत के सुइला गांव में 28 मार्च को हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों को सांत्वना देते हुए कहा कि वे हर समय उनके साथ हैं।
उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन स्तर पर उन्हें हर संभव आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की जरूरत है।इस दौरान
विधान सभा उपाध्यक्ष  ने राहत के रूप में 50 हजार की नकद राशि भी अग्निकांड प्रभावित परिवार को प्रदान की।
इसके अलावा ग्राम पंचायत टेपा, मंगली ,बौंदेड़ी, जुनास, सत्यास, बैरागढ़,शिरी ,गुईला, देवीकोठी के प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 17 हजार 500  रुपये  की धनराशि एकत्रित कर राहत के रूप में पीड़ित परिवार को भेंट की।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *