Himachal Tonite

Go Beyond News

बड़ी गाड़ियों के लिए बंद रहेगा डीसी रेसिडेंस से मैक्लोडगंज मार्ग: एसडीएम

1 min read
धर्मशाला, 19 अगस्त। धर्मशाला के कोतवाली से वाया डीसी रेसिडेंस, मैक्लोडगंज जाने वाला मार्ग बड़ी गाढ़ियों के लिए बंद रहेगा। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि जिलाधीश आवास से मैक्लोडगंज जाने वाला मार्ग भारी बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि स्थिति को देखते हुए उपायुक्त कांगड़ा आवास मार्ग से मैक्लोडगंज जाने वाला रास्ते पर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मैक्लोडगंज जाने वाली बड़ी गाड़ियों को धर्मशाला बस स्टैंड से मैक्लोडगंज बाइपास के रास्ते जाने की अनुमति होगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *