Himachal Tonite

Go Beyond News

वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बैल्ट का करें प्रयोग: डॉ.संजय धीमान

धर्मशाला, 21 जनवरी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत आज चौथे दिन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ.संजय धीमान ने बस अड्डा बाइपास के समीप लोगों को सड़क पर वाहन चलाने के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने वाहन चालकों से वाहन चलाते समय रात को डीपर का प्रयोग करने, रैश ड्राईविंग से बचने और ओवरटेकिंग भी सावधानी से करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का इस्तेमाल न करें तथा शराब पीकर कभी भी गाड़ी न चलाएं, न ही किसी को गाड़ी चलाने दें। हमेशा कार में सीट बैल्ट और दोपहिया वाहन में हेलमेट का प्रयोग करने के साथ अन्य नियमों का पालन करना चाहिए।

डॉ.धीमान ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का प्रमुख उद्देश्य वाहन चालकों और आम जनमानस में सड़क सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंनें कहा कि जब हम सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हैं तो इससे हम ना केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं बल्कि दूसरों को भी दुर्घटना के जोखिम से दूर रखने में सक्षम रहते हैं।

इस दौरान आरटीओ ने दोपहिया वाहन में हेलमेट लगाने वाले तथा कार में आगे व पीछे बैठे सीट बेल्ट लगाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील होने व उनकी पूरी पालना करने के लिए उपहार स्वरूप गुलाब का फूल देकर प्रेरित किया।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग द्वारा 18 जनवरी से 17 फरवरी, 2021 तक 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जागरूकता माह के तहत 17 फरवरी, 2021 तक अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए आम लोगों को सुरक्षित सफर के लिए नियम बताए जाएंगे।
इस अवसर पर आरटीओ कार्यालय की अधीक्षक अनीता कटोच, नितिन सहित आरटीओ तथा आरटीओ(उड़न दस्ता) कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *