Himachal Tonite

Go Beyond News

108 एंबूलेंस दुर्घटनाग्रस्त, EMT की मौत

Suggestive Image

चंबा, 2 जुलाई : हिमाचल प्रदेश के चंबा-होली-तीसा मार्ग पर 108 एंबूलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला है। हादसे में एंबूलेंस के ईएमटी की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल चालक को चंबा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज में घायल को छोड़ने के बाद एंबूलेंस वापस तीसा लौट रही थी। इसी दौरान रोगी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। मृतक ईएमटी की पहचान चुराह तहसील के रहने वाले अयुब खान के तौर पर हुई है। घायल चालक प्रमोद कुमार के स्वास्थ्य में सुधार का समाचार भी मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

पहाड़ी प्रदेश में 108 सेवा जीवनदायिनी के रूप में पहचान बना चुकी है। खास तौर पर सेवा की टीम क्रिटिकल कंडीशन में भी एंबूलेंस में ही गर्भवती महिलाओं की प्रसूति करवाने में पहचान बना रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *