Himachal Tonite

Go Beyond News

रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई 22 वर्षीय युवक की मौत

1 min read

सुंदरनगर, 22 मई : मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत महादेव गांव में 22 वर्षीय युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह युवक अपने घर बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। जिसे परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *