Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला में सरकारी स्कूल की लैब से पांच कंप्यूटर चोरी

शिमला, 17 मई : शिमला जिला के चौेपाल उपमंडल के नेरवा में चोरों ने सरकारी स्कूल की लैब से पांच कंप्यूटर चोरी कर लिए। बीते  सोमवार रात पेश आई इस घटना से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने नेरवा पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त स्कूल में चौकीदार भी तैनात था। इसके बावजूद चोर अपने मंसूबों में कामयाब हो गए। लैब के दरबाजे का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे और चोरी को अंजाम दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा के प्रिंसिपल ने शिकायत में कहा कि स्कूल की लैब से यूपीएस सहित पांच कंप्यूटर चोरी हुए हैं। सभी कंप्यूटर नई तकनीक से लैस थे और इनकी कीमत 1 लाख 40 हजार के करीब है। जांच अधिकारी ने बुधवार को बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *