Himachal Tonite

Go Beyond News

मंडी : चलती कार में लगी आग

सुंदरनगर, 15 मई : बीबीएमबी कॉलोनी में सड़क पर चल रही कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार दंपति ने कूदकर अपनी जान बचा ली। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। वहीं कार मालिक ने बीएसएल पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसा सोमवार सुबह पेश आया।

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के पुराना बाजार निवासी (62) विनोद कपूर अपनी पत्नी माधवी कपूर के साथ नेरचौक की ओर जा रहा था, लेकिन जीरोचौक पहुंचने से पहले ही कार से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। उसी दौरान गाड़ी को साइड में खड़ा कर वह तुरंत गाड़ी से बहार निकल गए। इससे पहले पति-पत्नी कुछ कर पाते कार धू-धू कर जल गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगी।

फौरन ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।

जानकारी देते हुए कार मालिक विनोद कपूर ने आरोप लगाया कि दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए 30 से 45 मिनट देरी से पहुंचे, जिस कारण कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

वहीं दमकल विभाग के अधिकारी दिनेश सागर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। कार मालिक द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *