Himachal Tonite

Go Beyond News

शादी के लिए कपड़े खरीदने गया पिता 10 दिनों से लापता

ऊना, 14 मई :  थाना बंगाणा के तहत बौल का तिलक राज  पिछले 10 दिनों से लापता है। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापता की तलाश शुरू कर दी है।

करीब 10 दिन पहले वह अपनी बेटी की शादी के लिए कपड़े खरीदने के लिए जालंधर गया हुआ था, लेकिन आज दिन तक वापिस नहीं आया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। ऐसे में अंब  बंगाणा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *