Himachal Tonite

Go Beyond News

सोलन में चॉकलेट दे बच्ची से दुष्कर्म

1 min read

सोलन, 19 अप्रैल : नालागढ़ के तहत गांव सल्लेवाल में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि वह करीब 4 साल से अपने परिवार के साथ नालागढ़ के सल्लेवाल में किराये के कमरे में रहता है। इसकी दो बेटियां व एक लड़का है। बीती शाम जब कंपनी से वह घर आया तो कमरे के बाहर पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति आया और पांच साल की बेटी को चॉकलेट व मोबाइल फोन के बहाने अपने कमरे में ले गया।

थोड़ी देर बाद जब वह बाहर गया तो देखा कि व्यक्ति मासूम के साथ जबरदस्ती कर रहा था, जबकि बच्ची ने पिता को बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले 5 दिनों से उसके साथ गलत काम कर रहा है।

डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *