हमीरपुर, 13 अप्रैल – हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में नादौन उपमंडल के चलैली गांव में गुरुवार तड़के एक मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई।
नादौन पुलिस ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि मृतक की पहचान अशोक कुमार (57) के रूप में की गयी है।
