Himachal Tonite

Go Beyond News

घर से अफीम व चरस सहित डेढ़ लाख की नगदी बरामद

1 min read

कुल्लू, 09 अप्रैल : जिला के बंजार उपमंडल में एक व्यक्ति जिसकी पहचान यज्ञ चंद, पुत्र मंसाराम, निवासी ओरू धार, डाकघर रोपा, तहसील बंजार ज़िला कुल्लू के रूप में हुई है,  के घर से 3.702 ग्राम अफीम, 464 ग्राम चरस व डेढ़ लाख रुपए की नगदी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि यहां एक स्थानीय व्यक्ति के घर में अफीम, चरस काफी मात्रा में मौजूद है। जिसके चलते पुलिस ने घर की तलाशी ली। पुलिस ने नशीले पदार्थों व नगदी को अपने कब्जे में लेकर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *