दुकान में लगाया पाकिस्तान का झंडा लगाया और फिर हुआ यह
सुंदरनगर, 09 अप्रैल : मंडी जनपद के पुलिस थाना धनोटू के समीप नाई का कार्य करने वाले प्रवासी युवक ने अपनी दुकान में पाकिस्तान का झंडा लगाया है और दुकान में खड़े होकर पाकिस्तान का झंडा फोटो खींच सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिस पर बजरंग दल ने कड़ा एतराज जताया है।
इस मौके पर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक जितेश कुमार ने आरोपी प्रवासी इमरान खान के इस कृत्य पर सख्त नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है,पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

