Himachal Tonite

Go Beyond News

लालपनी में चरस सहित युवक गिरफ्तार

शिमला, मार्च 25 : सदर थाना पुलिस व ढली थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चरस और चिट्टे सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में सदर थाना शिमला के तहत पुलिस की टीम ने लालपानी में गश्त के दौरान यूपी निवासी द्वारिका प्रसाद की तलाशी लेते हुए उसके पास से 45.40 ग्राम चरस बरामद की है।

दूसरे मामले में ढली थाना के तहत पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मल्याणा पावर हाऊस के पास जगदीश निवासी कोटखाई व शुभम निवासी चौपाल के कब्जे से 4.81 ग्राम चिट्टा बरामद कि ।

पुलिस ने दोनों मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *